ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

ओडिशा में बीजेपी की सरकार: 2 डिप्टी सीएम के साथ मोहन मांझी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

DESK: ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा के नये सीएम मोहन मांझी होंगे। राजनाथ सिंह ने इस पर मुहर लगा दी है। ओडिशा के दो डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव और प्रावति परिदा

ओडिशा में बीजेपी की सरकार: 2 डिप्टी सीएम के साथ मोहन मांझी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा के नये सीएम मोहन मांझी होंगे। राजनाथ सिंह ने इस पर मुहर लगा दी है। ओडिशा के दो डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव और प्रावति परिदा के साथ मोहन मांझी 12 जून यानि कल शपथग्रहण करेंगे। 


भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये मोहन मांझी ओडिशा के 16वें मुख्यमंत्री मंत्री के रूप में कल शपथ लेंगे। 12 जून को ओडिशा की नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि 53 वर्षीय मोहन मांझी आदिवासी समुदाय से आते हैं। क्योंझर विधानसभा सीट से वो चार बार विधायक चुने गये हैं। 


बता दें कि भाजपा ने बीजेडी के नवीन पटनायक सरकार को ढाई दशक बाद सत्ता से बेदखल किया है। 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की। ओडिशा में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 


बता दें कि नवीन पटनायक 2000 से लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। 24 साल और 98 दिन तक वो सीएम पद पर बने रहे। ओडिशा में 24 साल बाद बीजेडी सत्ता से बाहर हो गयी है अब यहां बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने सीएम पद के लिए मोहन मांझी के नाम की घोषणा कर दी है। 52 वर्षीय मोहन चरण मांझी ओडिशा के अगले सीएम होंगे।

टैग्स