ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

नियोजित शिक्षकों को वेतनवृद्धि के लिये अभी करना होगा और इंतजार, कैलकुलेटर बनकर है तैयार

PATNA : बिहार के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के वेतनवृद्धि का फैसला राज्य सरकार ने जरूर कर लिया, लेकिन नियोजित शिक्षकों का इंतजार अब लंबा खींच रहा है. नीतीश सरकार में बीते स

नियोजित शिक्षकों को वेतनवृद्धि के लिये अभी करना होगा और इंतजार, कैलकुलेटर बनकर है तैयार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के वेतनवृद्धि का फैसला राज्य सरकार ने जरूर कर लिया, लेकिन नियोजित शिक्षकों का इंतजार अब लंबा खींच रहा है. नीतीश सरकार में बीते साल अप्रैल महीने से ही शिक्षकों को 15 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ देने का फैसला किया था. लेकिन अब तक इस दिशा में अंतिम कार्रवाई नहीं हो पाई है. ऐसे में नियोजित शिक्षकों का इंतजार लंबा खींचता जा रहा है. ताजा खबर यह है कि एनआईसी ने नियोजित शिक्षकों का वेतन तय करने के लिए पे फिक्सेशन कैलकुलेटर तैयार कर लिया है.


शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि इस केलकुलेटर की कार्यशैली से अवगत कराने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलकुलेटर को लेकर अपने सुझाव भी मध्यमिक शिक्षा निदेशालय और विभाग को देंगे इसके बाद अगर कोई गलती पाई गई तो उसमें बदलाव की भी संभावना है.


1 अप्रैल 2020 के प्रभाव से ही शिक्षकों को 15 फीसदी वेतनवृद्धि का लाभ देने का नीतीश सरकार ने फैसला लिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार के मुताबिक जल्द ही कैलकुलेटर लांच कर दिया जाएगा ताकि वेतन निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया जा सके. बैठक में माध्यमिक निदेशक ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के पेंडिंग रहने की समीक्षा की. निर्देश दिया कि शीघ्रता से आवेदनों का सत्यापन कराएं. ऐसी तैयारी रखें कि 15 जनवरी से वितरण किया जा सके.

टैग्स