ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Pahalgam Attack: ‘इंतजार कीजिए, आतंकवादी मारे जाएं तो पटाखा जरूर फोड़िएगा’ गृह राज्यमंत्री ने क्यों कही यह बात?

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों के मन में यह बड़ा सवाल है कि आखिर भारत सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कब और कौन सा एक्शन लेगी. हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने इसको लेकर बड़े संकेत दिए हैं.

Pahalgam Attack
पहलगाम हमले पर बोले नित्यानंद राय
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर प्रखंड के हरौली गांव में एक मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने देश की सुरक्षा, आतंकवाद पर सरकार की नीति और सैन्य बलों की भूमिका पर कई अहम बातें कहीं।


कार्यक्रम के दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने मंच से सवाल पूछा – “क्या आप पाकिस्तानियों को उनके घर में घुसकर मार सकते हैं?” इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नित्यानंद राय ने कहा, "इंतजार करो, आतंकवादियों को सजा मिलेगी। उनके आका को भी ऐसी सजा मिलेगी जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते।"


आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को चुन-चुन कर सजा दी जाएगी। "देश की सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी छूट दी है – समय तय करो, जगह तय करो, और आतंकवाद खत्म करने का रास्ता तय करो, सरकार पूरी तरह से साथ है," उन्होंने जोड़ा।


नित्यानंद राय ने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि "जब कोई आतंकवादी मारा जाए, तो हाजीपुर में एक पटाखा जरूर फोड़िए, क्योंकि वहाँ आपका बेटा (सैनिक) लड़ रहा है और जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने देश की सुरक्षा पर भरोसा जताते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा, नॉर्थ ईस्ट राज्यों की देखरेख, और नक्सलवाद पर नियंत्रण गृह मंत्रालय की प्राथमिकता है। "हम बदले नहीं हैं, लेकिन बदला जरूर लेंगे।" – यह वाक्य उनके भाषण का जोरदार हिस्सा रहा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने मंच से पुराने दिनों को याद करते हुए हंसी-मजाक भी किया और कार्यकर्ताओं से घुलमिल कर माहौल को हल्का किया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता