ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव

नीतीश - तेजस्वी कर रहे लोकतंत्र की हत्या, शिक्षक बहाली पर बोले भाजपा MLC जीवन कुमार ... आरक्षण खतरे में होने की बात कहने वाले आज खुद कर रहे इसे खत्म

PATNA : बिहार में एक लाख से अधिक पदों पर होने वाले शिक्षक बहाली में दूसरे राज्यों की अभ्यर्थियों को मौका देने के बाद से बिहार में बवाल शुरू हो गया है। बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी

नीतीश - तेजस्वी कर रहे लोकतंत्र की हत्या, शिक्षक बहाली पर बोले भाजपा MLC जीवन कुमार ... आरक्षण खतरे में होने की बात कहने वाले आज खुद कर रहे इसे खत्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक लाख से अधिक पदों पर होने वाले शिक्षक बहाली में दूसरे राज्यों की अभ्यर्थियों को मौका देने के बाद से बिहार में बवाल शुरू हो गया है। बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार नियमावली में संशोधन का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में आप भाजपा के एमएलसी जीवन कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।


भाजपा एमएलसी जीवन कुमार ने कहा है कि - सरकार द्वारा जो चिट्ठी निकाली गई है और उसमें शिक्षक अध्यापक नियमावली 2023 का जिक्र किया गया है जिसमें बताया गया है कि यदि कोई भी शिक्षक शिक्षक नियमावली के विरोध में उतरता है तो फिर उन पर कार्रवाई की जाएगी जो कि बेहद ही दुखद है। बिहार सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है।


जीवन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार उन शिक्षकों अभ्यर्थियों की मांग को भी नहीं सुन रही है और उसके बाद अब यह चिट्ठी निकाल रहे हैं। चुनाव से पहले तैसी यादव नियोजित शिक्षक को लेकर वादा करते थे कि नियोजित शिक्षकों की वेतन वृद्धि की जाएगी अब उनको कोई फायदा ही नहीं दिया जा रहा है।


इधर, भाजपा एमएलसी ने नीतीश कुमार पर निजी हमला बोलेत हुए कहा कि, जब बिहार के सीएम का इतिहास  लिखा जाएगा तो उसमें सबसे पहले यह लिखा जाएगा कि शिक्षकों का इन्होंने काला अध्याय खड़ा किया है। अपने शिक्षकों की ऐसी स्थिति कर दी कि बिहार में कभी भी शैक्षणिक वातावरण सही नहीं हो पाया। अब तो किसी भाषा में सरकार के कई मंत्री यह कहते हैं कि युवाओं को रोजगार देंगे तो अंदर से हंसी आती है। यह लोग बस बिहार के युवाओं से और यहां के शैक्षणिक वातावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं। जो लोग यह कहते हैं कि आज आरक्षण खतरे में हैं आज वही लोग आरक्षण को खत्म करने पर तुले हुए हैं। इनकी यह नीति चलने वाली है। इनको जल्द ही इसका परिणाम भुगतना होगा।