ब्रेकिंग
बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

नीतीश सरकार ने लोगों को जबरन मानव श्रृंखला में खड़ा करवाया, DM को JDU का जिलाध्यक्ष बना दिया गया

VAISHALI : जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला की सफलता के बड़े-बड़े दावे भले ही सरकार की तरफ से किए जा रहे हो लेकिन विपक्ष इसे लेकर अब और हमलावर हो गया है। आ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

VAISHALI : जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला की सफलता के बड़े-बड़े दावे भले ही सरकार की तरफ से किए जा रहे हो लेकिन विपक्ष इसे लेकर अब और हमलावर हो गया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर हिटलरशाही  जैसा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।  रघुवंश ने कहा है कि नीतीश सरकार ने लोगों को जबरन मानव श्रृंखला में खड़ा करवाया आरजेडी नेता के मुताबिक जिलों के डीएम जेडीयू के जिला अध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रहे हैं।


रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए मानव श्रृंखला को ढकोसला करार दिया है। वैशाली के भगवानपुर में उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला का आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं रहा बल्कि सरकारी कर्मी को डरा धमका कर शामिल किया गया।उन्होंने यहां तक कहा कि जिले के जिलाधिकारी जदयू अध्यक्ष के रूप में कार्य करते नजर आए रघुवंश प्रसाद ने कहा कि मानव श्रृंखला के आयोजन में नीतीश सरकार ने तकरीबन 5 हजार करोड़ सरकारी राशि पानी की तरह बहा दिए।


रघुवंश प्रसाद सिंह ने  कहा कि सरकार की शराबबंदी, बालू बंदी और दहेज बंदी जैसे अभियान पहले ही फेल हो चुके हैं।अब जल जीवन हरियाली की बात की जा रही है और जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। रघुवंश प्रसाद ने नीतीश सरकार पर बेरोजगारी अपराध और शिक्षा के क्षेत्र में पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। 

टैग्स