ब्रेकिंग
बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा मुआवजा, परिजनों को 5 लाख रुपये तक की सहायता; नई नीति लागूCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा मुआवजा, परिजनों को 5 लाख रुपये तक की सहायता; नई नीति लागूCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....

नीतीश सरकार के मंत्री ने कहा.. विशेष राज्य के दर्जे का क्या मतलब होता है, मुझे नहीं पता

KAIMUR : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा बिहार में विशेष रूप से राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बिहार NDA के नेताओं का इस पर अलग अलग बयान सामने आ रहा है। बिहार को वि

नीतीश सरकार के मंत्री ने कहा.. विशेष राज्य के दर्जे का क्या मतलब होता है, मुझे नहीं पता
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा बिहार में विशेष रूप से राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बिहार NDA के नेताओं का इस पर अलग अलग बयान सामने आ रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात पर बिहार सरकार के मंत्री सह कैमूर प्रभारी मंत्री रामप्रीत पासवान के बयानों से लगता है कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं है। 


उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा उठाए गए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर के बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि जो हमारे उपेंद्र बाबू हैं, जो NDA में आए हैं पहले भाजपा के ही केंद्र में मंत्री थे उस समय काहें नहीं बिहार को दिलवा दिए विशेष राज्य का दर्जा। उसी समय उनकी वाह वाही होती, उस समय काहे नहीं दिलवा दिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा। अब बिहार में NDA में आ गया तो विशेष राज्य की बात कर रहे हैं कौन सी बात है।


कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान ने बिहार को विशेष राज्य दर्जा के सवाल पर कहा कि मुझे पता ही नहीं है विशेष राज्य का दर्जा क्या है। हमको आज तक समझ में नहीं आया। मैं मंत्री हूं लेकिन आज तक हमें समझ में नहीं आया कि विशेष राज्य का दर्जा क्या होता है। 


केंद्र की सरकार बहुत ज्यादा पैसा बिहार सरकार को दिया भी है जो आपको जानकारी है। हर स्कीम में बिहार का कैसे विकास हो हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार को पैकेज भी दिया है। पैसा तो मिल ही रहा है। विशेष राज्य की दर्जा के विषय में मुझे बहुत जानकारी नहीं है। इस से बिहार को क्या लाभ मिलेगा हमें जानकारी नहीं है।

टैग्स