ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

नीतीश पर फिर बरसे कुशवाहा, कहा-जनता दल को इन्होंने जनाजा दल बना दिया

PATNA: 'विरासत बचाओं नमन यात्रा' के सफल समापन के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान वे एक बार फिर नीतीश कुमार पर

नीतीश पर फिर बरसे कुशवाहा, कहा-जनता दल को इन्होंने जनाजा दल बना दिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: 'विरासत बचाओं नमन यात्रा' के सफल समापन के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान वे एक बार फिर नीतीश कुमार पर बरसे कहा कि जनता दल को इन्होंने जनाजा दल बना दिया है। इनकी वजह से आज जेडीयू की स्थिति ठीक नहीं है। जनता दल यूनाइटेड को आगे ले जाने के बजाए इन्होंने पीछे ढकेलने का काम किया है।


जनता दल अब महज जनाजा दल बन के रह गया है. जदयू में अब कुछ नहीं बचा है. जदयू नेताओं की वजह से ही अब जनता दल अब जनाजा दल में बदल गया है क्योंकि बिहार के लोग आगे बढ़ना चाहते हैं, पीछे नहीं लौटना चाहते हैं. राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अघ्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही. कुशवाहा दो चरणों में हुई विरासत बचाओ नमन यात्रा के समापन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पार्टी के गठन के बाद विरासत बचाओ नमन यात्रा में हम निकले थे, दो चरणों में यात्रा पूरी हुई. अरवल जिले के कुर्था में शहीद जगदेव प्रसाद के स्मारक पर विरासत के संकल्प के साथ हमारी यात्रा समाप्त हुई.


कुशवाहा ने कहा कि यात्रा को इतना व्यापक जनसमर्थन मिलेगा, इसकी उम्मीद हमें नहीं थी. लेकिन लोगों ने जिस तरह का समर्थन दिया, उसकी अपेक्षा हमने नहीं की थी. उम्मीद से ज्यादा लोगों का साथ यात्रा के दौरान हमें मिला. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जी अक्सर यह कहते हैं कि गड़बड़ करने वाले लोग नहीं सुधरेंगे, वह गड़बड़ करते ही रहेंगे. मुझे लगता है कि गड़बड़ करने वाले वैसे ही लोग अब जदयू में बचे रह गए हैं. क्योंकि हम जहां गए वहां जिला का जिला खाली हो गया. जदयू छोड़ कर बड़ी तादाद में प्रदेश, जिला व प्रखंड स्तर के नेताओं ने रालोजद की सदस्यता ली. कुशवाहा ने कहा कि जदयू का सिर्फ साइनबोर्ड बचा है, बाकी सब कुछ खाली हो गया है और ऐसा श्री नीतीश कुमार के विरासत बिहार को 2005 वाले हाथों में सौंपने के फैसले की वजह से हुआ है.


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब फरमान जारी कर दिया था कि राजद के हाथों में हम बिहार को सौंपेंगे तो बिहार के लोगों में दहशत का माहौल पनपा था, वैसे लोगों ने हमें समर्थन दिया और हमारे फैसले का स्वागत किया. पटना में पार्टी का जब हम गठन कर रहे थे तो थोड़ी शंका थी कि बिहार के लोग हमारे फैसले को किस रूप में लेंगे, लेकिन यात्रा के दौरान आम लोगों ने जिस तरह का उत्साह दिखाया उससे साफ है कि लोगों ने हमारे फैसले पर मुहर लगाई. कुशवाहा ने बिहार के लोगों, पार्टी के साथियों और मीडिया का यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार जताया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता