ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

नीतीश पर बरसे चिराग..कहा-जब तक बिहार को विकसित नहीं बनाऊंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा

GAYA: जमुई सांसद चिराग पासवान गया के टिकारी पहुंचे जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ के युवा संवाद महासभा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारी संख्या युवाओं

नीतीश पर बरसे चिराग..कहा-जब तक बिहार को विकसित नहीं बनाऊंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: जमुई सांसद चिराग पासवान गया के टिकारी पहुंचे जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ के युवा संवाद महासभा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारी संख्या युवाओं की भीड़ उमड़ी। युवाओं के जनसैलाव को चिराग पासवान ने संबोधित किया। चिराग पासवान ने युवाओं से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का साथ देने को कहा। चिराग ने यह भी कहा कि एक कदम आप चलेंगे तो हम सौ कदम चलेंगे। जब तक बिहार का विकसित नहीं बनाएंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। 


गया में युवाओं को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में बिहार के युवा सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं। जब शिक्षा की बात करने जाते हैं तो सरकार उन पर लाठियां बरसाती है। जब अभ्यर्थी अपने नियोजन की मांग लेकर जाते हैं तब भी लाठियां बरसाई जाती है। आज के डेट में युवा दूसरे प्रदेशों में जाने को मजबूर है। 


शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए युवा दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं। युवाओं को इस पर अब सोचना होगा कि आखिर क्या कारण है कि उन्हें दूसरे प्रदेशों का रुख करना पड़ता है। हर प्रदेश में युवा बेहतर जिन्दगी जी रहे है लेकिन बिहार में युवकों की हाल बेहाल है। बिहार में 3 साल का कोर्स 5 साल में पूरा होता है ऐसा क्यो होता है। 


नीतीश कुमार बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह खिलवाड़ कब तक हम बर्दाश्त करे। चिराग ने युवकों से  कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का साथ दें। एक कदम आप चलेंगे तो हम सौ कदम चलेंगे। जब तक बिहार को विकसित नहीं बनाऊंगा तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा। चिराग पासवान ने कहा कि जब तक जीएंगे आपलोगों के लिए जीएंगे, चिराग पासवान मरेगा तब भी आपलोगों के लिए ही मरेगा। गया में आयोजित इस कार्यक्रम में लोजपा रामविलास पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय भी शामिल हुए।