ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

नीतीश ने तेजस्वी से ली CBI रेड की जानकारी, पूछा- क्या हुआ.. वह सब है या चला गया

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस

नीतीश ने तेजस्वी से ली CBI रेड की जानकारी, पूछा- क्या हुआ.. वह सब है या चला गया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से पूरे मामले की जानकारी ली है।विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री जब आमने-सामने आए तो नीतीश कुमार ने तेजस्वी को रोक कर पूछा कि क्या हुआ..वह सब है या चला गया। जिसपर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरी जानकारी दी।


दरअसल, बिहार विधानसभा के अंदर जब तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार आमने-सामने हुए तो नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछ लिया कि क्या हुआ वह सब है या चला गया। यह पूरा वाक्या विधान परिषद कोरिडोर के बीच का है। तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उसी बीच नीतीश और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को टोका और पूरे मामले की जानकारी ली।


बता दें कि यूपीए की सरकार में जब लालू प्रसाद रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त रेलवे भर्ती घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप लगा कि रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले उन्होंने आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिखवाए। जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं थीं। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ केस दर्ज किया।


सीबीआई ने जांच में पाया है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने रेलवे के विभिन्न जोन में नौकरी के बदले उम्मीदवारों से अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ली थी। इस मामले में दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 16 लोगों को समन भी जारी किया है। समन में कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता