ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Politics: कल वैशाली दौरे पर रहेंगे सीएम नीतीश कुमार, चुनाव से पहले देंगे बड़ी सौगात

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार 28 सितंबर को वैशाली दौरे पर रहेंगे। वे गोरौल में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करेंगे और राजापाकर व देशरी में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशासन ने तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहारवासियों को एक के बाद एक योजनाओं की सौगात दे रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी कर रहे हैं। इसी क्रम में 28 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के दौरे पर रहेंगे।


सीएम के कार्यक्रम के तहत सबसे पहले वे गोरौल प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे राजापाकर और देशरी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।


गोरौल सहित सभी तीनों कार्यक्रम स्थलों पर प्रशासनिक पदाधिकारी और स्थानीय अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सभा स्थल और शिलान्यास स्थल को सजाया जा रहा है। बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के मार्गों की प्लानिंग भी तेज़ी से की जा रही है।


हालांकि मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन 28 सितंबर की तारीख तय कर ली गई है और प्रशासन सभी तैयारियों को तेज़ गति से अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता