ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

20 साल बाद एक अणे मार्ग आवास छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड में शिफ्टिंग का काम शुरू

Bihar Politics: 20 साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट होने जा रहे हैं, शिफ्टिंग प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है.

Bihar Politics
नए आवास में शिफ्ट करेंगे नीतीश कुमार
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार 20 साल बाद अब एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास को छोड़ने जा रहे हैं। इसके बाद वे 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट होंगे। मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अब नीतीश कुमार जल्द ही सीएम आवास खाली कर नए आवास में शिफ्ट कर जाएंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनका निजी सामान और कार्यालय से जुड़ा सारा सामान भी वहां पहुंचा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यदि मुख्यमंत्री आज शिफ्ट नहीं होते हैं, तो उनके पुत्र निशांत कुमार आज ही नए आवास में शिफ्ट कर सकते हैं। 


संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार स्वयं कल नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। नीतीश कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में रह रहे थे। अब वे इसे छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहेंगे। अब 7 सर्कुलर रोड राजनीतिक का नया केंद्र बनने जा रहा है।


बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दो दशक से बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। 20 साल तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद बीते 14 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अब वह सीएम आवास छोड़ने जा रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता