ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी से गुस्साएं तेजस्वी, कहा-सुधाकर सिंह पर होगी कार्रवाई, राजद सुप्रीमो जल्द लेंगे फैसला

PATNA: बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी तब से राजद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। बजट सत्र से पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला

नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी से गुस्साएं तेजस्वी, कहा-सुधाकर सिंह पर होगी कार्रवाई, राजद सुप्रीमो जल्द लेंगे फैसला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी तब से राजद विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। बजट सत्र से पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और इस्तीफे की मांग की। सुधाकर सिंह का कहना था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। नीतीश पर सुधाकर के हमले को लेकर तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कह दिया है कि सुधाकर सिंह यदि बार-बार ऐसा बोल रहे है तो इसका मतलब है कि वे बीजेपी और आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं।    


विधानसभा के बाहर मीडिया ने जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछा कि आपके नेता सुधाकर सिंह फिर नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि यह गलत बात है। इसका कोई मतलब नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व के लिए सभी लोगों ने नीतीश कुमार को चुना है। पार्टी के खुला अधिवेशन में यदि कोई यह बात कहता है कि तो इसका मतलब साफ है कि वो बीजेपी और आरएसएस का काम कर रहे हैं। 


उन्होंने बताया कि राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी की तबीयत अभी ठीक नहीं है। उनकी तबीयत ठीक होने के बाद कमिटी बैठेगी। जिसमें इस पर निर्णय लिया जाएगा। सुधाकर सिंह यदि जान-बुझकर इस तरह का बयान बार-बार दे रहे हैं तो हमें लगता है कि यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह कही और से गाईड किये जा रहे हैं।


बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से निर्देश मिलने के बावजूद सुधाकर सिंह बार-बार बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ ना कुछ बोल रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि वो किसी और से गाइडेड हो रहे हैं और बीजेपी के ऐजेन्डे पर बोल रहे हैं। सुधाकर सिंह पर पार्टी कार्रवाई करेगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी से पूरे मामले पर जवाब मांगा है। इस मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द फैसला लेंगे।