ब्रेकिंग
‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप

चिराग का मूड बदल गया, निशाने के बदले की नीतीश की तारीफ

PATNA : कोरोना काल में बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का मूड अचानक बदल गया है गाहे-बगाहे नीतीश सरकार की आलोचना करने वाल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का मूड अचानक बदल गया है गाहे-बगाहे नीतीश सरकार की आलोचना करने वाले चिराग पासवान ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है.



दरअसल चिराग पासवान नीतीश कुमार के इस पहल से खुश है. जिसमें मुख्यमंत्री ने क्वॉरेंटाइन सेंटर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करने से वहां की परिस्थितियों में सुधार आएगा. देश के इस कदम से जनता के बीच भी एक सकारात्मक संदेश गया है और अब हम सभी को अपने राज्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन को सहयोग करना होगा.

चिराग पासवान इसके पहले नीतीश कुमार को पत्र भी लिख चुके हैं. 13 मई को उन्होंने जमुई लोकसभा क्षेत्र के लोगों के राज्य के बाहर फंसे होने पर पत्र लिखा था. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि जमुई जिले के लोगों को जल्द ट्रेन या बस के माध्यम से वापस बुलाया जाए. चिराग इसके पहले राशन के मुद्दे पर केंद्र सरकार का पक्ष भी रख चुके हैं.

टैग्स