ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

नीतीश कुमार की सरकार में हुआ सबसे अधिक भ्रष्टाचार, बोले RJD विधायक .... 2005 से 2023 तक सबसे अधिक करप्शन, बीच में हमलोग भी रहे साथ

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। नीतीश कुमार की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है। सूबे में एनडीए की

नीतीश कुमार की सरकार में हुआ सबसे अधिक भ्रष्टाचार, बोले RJD विधायक .... 2005 से 2023 तक सबसे अधिक करप्शन, बीच में हमलोग भी रहे साथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। नीतीश कुमार की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है। सूबे में एनडीए की सरबार बनने बाद नीतीश और मोदी की यह पहली मीटिंग होगी। सीएम की इस मुलाकात के बाद बिहार में बनी इस नई सरकार का फ्लोर टेस्ट भी होना है। ऐसे में इन सबके बीच राजद के विधायक ने नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। 


दरअसल, राजद के विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार बहुमत साबित करेंगे या नहीं इस राज को राज ही रहने दिगिए। आगे बस देखते रहिए क्या - क्या होता है। पर्दे में रहने दो पर्दा न हटाओ पर्दा जो हट गया तो भेद खुल जाएगा। आगे खेल होगा या क्या होगा आप देखते रहिएगा। इससे अधिक इस विषय में नहीं कहा जा सकता है। अब फ्लोर टेस्ट है तो हमलोग उसमें शामिल होंगे। 


राजद विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार का एजेंडा रोजगार नहीं होता उनका एजेंडा कुछ और होता है यह चीज आप लोग भी जानते हैं। नीतीश कुमार के सरकार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार होते हैं। यह हमलोग लोग नहीं बल्कि सभी लोग कहते हैं आपलोग कहीं भी किसी से भी मालूम कर सकते हैं। आपको खुद भी सच मालूम होगा। 


राजद विधायक ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार नीतीश कुमार जी के राज में हुआ है 2005 से लेकर अभी तक बीच में हम लोग भी आए हैं और गए हैं लेकिन देश और दुनिया में इतना भ्रष्टाचार कहीं नहीं हुआ होगा जितना नीतीश कुमार जी के शासनकाल में हुआ है। इतना ब्यूरोक्रेसी कभी हावी नहीं हुआ होगा जितना आज हुआ है।