ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, AIIMS में आने वाले मरीजों के अटेंडेंट को मिलेगी अब ये सुविधा

PATNA : बिहार वासियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब उन्हें अपने इलाज में लाखों खर्च नहीं करने होंगे। न ही अस्पताल में एडमिट होने के बाद रहने - सहने की समस

नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, AIIMS में आने वाले मरीजों के अटेंडेंट को मिलेगी अब ये सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार वासियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।  अब उन्हें अपने इलाज में लाखों खर्च नहीं करने होंगे।  न ही अस्पताल में एडमिट होने के बाद रहने - सहने की समस्या का सामना करना होगा।  अब इन सभी समस्याओं को लेकर बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव ने बफ्डा फैसला लिया है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से राज्य के दूर दराज के आकर राजधानी पटना में अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देने का निर्णय किया है।  नीतीश और तेजस्वी ने यह फैसला किया है कि पटना  के नामी और काफी भीड़ - भाड़ वाला अस्पताल  AIIMS में मरीजों के परिजनों को ठहरने अब पहले से अधिक बेहतर सुविधा दी जाएगी।  इसको लेकर उन्होंने राज्य सरकार के तरफ से  25 एकड़ जमीन AIIMS को देने का फैसला किया है। 


मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने  पटना एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए 500 बेड का एक कमरा बनाने का फैसला किया है। इसके लिए पटना एम्स को 25 एकड़ अतिरिक्त जमीन राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है। वैसे तो यह अस्पताल केंद्र सरकार के अधीन आता है लेकिन अब इसको लेकर राज्य सरकार और सीएम नीतीश ने यह फैसला लिया है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में अगस्त महीने में नई सरकार के गठन और स्वास्थ विभाग का कमान थामने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य के स्वास्थ्य महकमे को लेकर काफी एक्टिव दीखते हैं।  कभी- कभी तो वो देर रात अस्पतालों के निरिक्षण पर भी निकल जाते हैं और लापहरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को फटकार भी लगा देते हैं।  इतना ही वो अस्पतालों में बेहतर सुविधा को लेकर मिशन - 60 भी चला रहा हैं और अस्पतलों से रेफर करने वाले डॉक्टरों को कारण बताने का आदेश दिया है। . इसके बाद अब उन्होंने सीएम से बातचीत कर यह निर्णय लिया है।