ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

नीतीश कुमार स्पष्ट करें वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में है या फिर खिलाफ ? विपक्ष के विधायकों ने कहा - वक्फ की संपत्तियों पर बना है स्कूल कॉलेज और सरकारी इमारतें

PATNA : महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के बाद जबरदस्त जोश में आई बीजेपी अब आने वाले दिनों में वक्फ बोर्ड के मामले में तेजी से आगे बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के संविधान

नीतीश कुमार स्पष्ट करें वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में है या फिर खिलाफ ?  विपक्ष के विधायकों ने कहा - वक्फ की संपत्तियों पर बना है स्कूल कॉलेज और सरकारी इमारतें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के बाद जबरदस्त जोश में आई बीजेपी अब आने वाले दिनों में वक्फ बोर्ड के मामले में तेजी से आगे बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के संविधान में वक्फ कानून के लिए कोई जगह नहीं है लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए कानून बनाए और सुप्रीम कोर्ट की भी परवाह नहीं की। इसके बाद अब इस मामले में कांग्रेस के विधायक आज बिहार शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा पोटिकों में जोरदार हंगामा किया। 


दरअसल, वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बिहार विधानसभा पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन हुआ और इस दौरान राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक एक साथ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की तरफ से लाए जाने वाले बिल का विरोध किया। इतना ही नहीं इनलोगों ने विधानसभा में इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाने की मांग की है। 


इस मौके पर वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार ने वक्फ की संपत्तियों का खूब इस्तेमाल किया है। वक्फ की संपत्तियों पर स्कूल कॉलेज और सरकारी इमारतें बनवाई गई लेकिन अब नीतीश सरकार चुप हैं। यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा अब  नीतीश कुमार को चुप्पी तोड़नी पड़ेगी। 


जबकि, वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के लिए हमने विधानसभा में कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस के विधायक ने कहा हम चाहते हैं कि इस बिल के खिलाफ विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित हो। नीतीश कुमार से उम्मीद है कि वह अपनी सेकुलर इमेज बचाएंगे। नीतीश कुमार को स्पष्ट करना होगा कि वह इस बिल के समर्थन में है या फिर खिलाफ ?