ब्रेकिंग
पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?

‘नीतीश को अपना टीचर बना लें तेजस्वी यादव’ सीएम की गंदी बात का समर्थन करने पर बोले सम्राट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर विधानमंडल के दोनों ही सदनों में ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक श

‘नीतीश को अपना टीचर बना लें तेजस्वी यादव’ सीएम की गंदी बात का समर्थन करने पर बोले सम्राट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर विधानमंडल के दोनों ही सदनों में ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रजनन संख्या बढ़ने और घटने की व्याख्या की उसको लेकर घोर निंदा की जा रही है हालांकि डिप्टी सीए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री की अमर्यादित बातों का समर्थन करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को सुझाव दिया है। 


सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने सदन में जिस तरह से महिला-पुरुष के संबंधों को लेकर बयान दिया उसे पूरे बिहार की महिलाएं शर्मसार हो गईँ। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मां और बहने नीतीश कुमार की सभा में जाने से कतराएंगी। नीतीश कुमार को क्या हो गया है। जबतक बीजेपी के साथ थे तो लोगों के साथ अच्छा बरताव करते थे लेकिन राजद और कांग्रेस के साथ जाने के बाद उनकी स्थिति गड़बड़ा गई है।


उन्होंने कहा कि दोनों ही सदनों में मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से बयान दिया सदन में मौजूद महिला सदस्य तो पूरी तरह से शर्मसार हो गईं। लोकतंत्र में इससे बड़े दुर्भाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती है। वहीं मुख्यमंत्री के बयान का तेजस्वी यादव द्वारा समर्थन किए जाने पर सम्राट ने कहा कि हमलोगों की किताब में भी इतने साफ साफ तरीके से बातें नहीं बताई जाती हैं। उपमुख्यमंत्री को अगर नीतीश कुमार की बातें इतनी ही अच्छी लग रही हैं तो अपना टीचर बना लें।