ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar Liquor : दुर्गा पूजा में शराब खपाने की थी तैयारी! अंत्योदय एक्सप्रेस से 102 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल

नीतीश की रणनीति या पक रही कोई नई खिचड़ी ? विधायकों और पार्षदों के बाद अब पार्टी MP से करेंगे वन टू वन मुलाकात, तैयार रहने का दे चुके हैं निर्देश

PATNA : लोकसभा चुनाव में अब 9 महीने का समय बचा हुआ है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तैयारी शुरू कर दिए हैं। सीएम नीतीश ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई और उसके बाद

नीतीश की रणनीति या पक रही कोई नई खिचड़ी ? विधायकों और पार्षदों के बाद अब पार्टी MP से करेंगे वन टू वन मुलाकात, तैयार रहने का दे चुके हैं निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में अब 9 महीने का समय बचा हुआ है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी तैयारी शुरू कर दिए हैं। सीएम नीतीश ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई और उसके बाद उन्होंने विधायकों और विधान पार्षदों से  अपने आवास पर वन टू वन मुलाकात की। इसके बाद आज सीएम नीतीश सांसदों से मुलाकात करेंगे।


दरअसल, जेडीयू के कई सांसदों ने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की इच्छा जताई थी। इसलिए मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी से मिलने की योजना बनायी है। यह मुलाकात 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में होगी. इसके लिए सभी सांसदों को मिलने का बुलावा भेजा जा रहा है। कुछ लोग इस सामान्य राजनीतिक बैठक बता रहे हैं तो कुछ इसे सियासी खिचड़ी पकने - पकाने की बातें कह रहे हैं। 


वहीं, कुछ दिन पहले नीतीश कुमार ने अफसरों को भी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा था। सीएम ने इस दौरान कहा था कि कभी भी चुनाव हो सकता है इसलिए तैयार रहिए। उन्होंने अधिकारियों से भी विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए थे। नीतीश कुमार आगे क्या कदम उठाने वाले हैं। इसके बाद अब वो एक - एक कर सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। 


मालूम हो कि, नीतीश कुमार कब क्या निर्णय लेते हैं यह उनकी पार्टी में किसी को पता नहीं होता। वे समय आने पर अपनी रणनीति स्पष्ट करते हैं। वे अपने विधायकों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं। ऐसे में अब विपक्षी एकता की बैठक और अमित शाह के बिहार दौरे में बाद से उनका अपने नेताओं से सीधा संवाद करना काफी अहम बताया जा रहा है। 


इधर, नीतीश कुमार यह बातें अच्छी तरह से जानते हैं कि बीजेपी की नजरें भी इस बार बिहार पर मुख्य रूप से है। यही वजह है कि पिछले 10 महीनों के अंदर  गृह मंत्री पांचवी बार बिहार आ रहे हैं। बीजेपी ने मुख्य रूप से 10 लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया है, जिस पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, वैशाली, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, मुंगेर, नवादा और गया शामिल हैं। इसलिए बिहार के सीएम भी आज अपने सांसदों को बुलाकर मुलाकत करने वाले हैं।