ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

नीतीश की दूसरी कोशिश भी नाकाम, बोले सुशील मोदी- कुछ भी कर लें सफल नहीं होंगे

PATNA : बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित रैली में शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने बीजेप

नीतीश की दूसरी कोशिश भी नाकाम, बोले सुशील मोदी- कुछ भी कर लें सफल नहीं होंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित रैली में शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की। हालांकि बीजेपी ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की सीएम नीतीश की कोशिश को विफल बताया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार आज एक बार फिर विपक्षी दलों को एकजुट करने में विफल साबित हुए हैं। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुछ भी कर लें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है।


सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी दलों को एकजुट करने में विफल साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की रैली में नीतीश कुमार के अलावा किसी भी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक ने रैली से दूरी बना ली। रैली में न तो पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल हुए और ना ही ममता बनर्जी, स्टालिन, केसीआर। राज्यों के मुख्य विपक्षी दल के नेता मायावती, अखिलेश यादव समेत अन्य दलों से कोई भी प्रतिनिधि रैली में शामिल नहीं हुआ।


उन्होंने कहा कि इस रैली को आयोजित करने वाले ओमप्रकाश चौटाला भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा काटकर जेल से बाहर निकले हैं और जल्द ही दोबारा जेल जाने वाले हैं। जिस ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी का हरियाणा में सिर्फ एक विधायक है, नीतीश ऐसे विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। नीतीश कुमार जिस तरह की कोशिश कर रहे हैं वे सफल नहीं हो सकेंगे। नीतीश कुमार ने इससे पहले केसीआर को पटना बुलाया था, उनका वह प्रयोग भी विफल हो गया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें