ब्रेकिंग
अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोप

नीतीश के दावे पर बोले सुशील मोदी, कहा- लालू के सरकार में रहते नहीं आएंगे इन्वेस्टर्स

PATNA : देशभर के उद्योगपतियों को लुभाने के लिए पटना में आज इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इन्वेस्टर

नीतीश के दावे पर बोले सुशील मोदी, कहा- लालू के सरकार में रहते नहीं आएंगे इन्वेस्टर्स
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : देशभर के उद्योगपतियों को लुभाने के लिए पटना में आज इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाया कि वे बिहार में अपना उद्योग स्थापित करें,सरकार उन्हें सुरक्षा से लेकर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराएगी। सरकार के इस दावे पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि जबतक लालू यादव की पार्टी सरकार में शामिल रहेगी तबतक इन्वेस्टर्स को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं हो सकता है।


सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार इन्वेस्टर्स मीट में देश के सौ बड़े उद्योगपतियों में से एक भी उद्योगपति शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार उद्योगपतियों से जबरदस्ती हाथ उठवा रहे हैं कि भरोसा है या नहीं है। किस उद्योगपति की हिम्मत है कि वह मुख्यमंत्री के हाथ उठवाने पर हाथ न उठाए। उन्होंने कहा कि जबतक लालू प्रसाद की पार्टी सरकार में रहेगी तबतक इन्वेस्टर्स को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जिस तरह से आपराधिक घटनाएं घट रही हैं उससे लोग दहशत में हैं। जब आम जनता का ये हाल है तो बिहार में उद्योग लगाने के लिए कौन आएगा।


उन्होंने कहा कि 2006 और 2011 की जो औद्योगिक नीति है उसके तहत करीब तीन सौ उद्योगपतियों को 600 करोड़ रुपया सरकार पर बकाया है। जिसे वापस पाने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में केस हार गई बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका है। चार सौ से अधिक स्थानीय लोगों ने बियाडा में उद्योग लगाया था उसे भी रद्द करने का आदेश दे दिया गया है। सुशील मोदी ने कहा कि शाहनवाज हुसैन उद्योग मंत्री के तौर पर देशभर में घूम-घूमकर उद्योगों को लाने की कोशिश की लेकिन अब सरकार के पास शाहनवाज हुसैन नहीं हैं। जबतक बीजेपी किसी सरकार में शामिल नहीं है, तबतक देश के उद्योगपतियों का उस सरकार पर भरोसा नहीं हो सकता है।