ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?

‘नीतीश के सियासी अंत का समय करीब’ प्रशांत किशोर ने बताया कैसे होता है किसी राजा का पतन

MADHUBANI: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के जन सुराज पदयात्रा का कारवां इन दिनों मधुबनी में हैं। प्रशांत किशोर जिले के विभिन्न पंचायतों में घूम-घूमकर केंद्र और रा

‘नीतीश के सियासी अंत का समय करीब’ प्रशांत किशोर ने बताया कैसे होता है किसी राजा का पतन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के जन सुराज पदयात्रा का कारवां इन दिनों मधुबनी में हैं। प्रशांत किशोर जिले के विभिन्न पंचायतों में घूम-घूमकर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी के बारे में लोगों से बता रहे हैं। मधुबनी में प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश को निशाने पर लिया और कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत करीब आ गया है।


प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के राजनैतिक अंत का समय काफी करीब आ गया है। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार के भाषणों को को ध्यान से सुनिए। वह मंच पर खड़े होकर अपने अफसरों की खिल्ली उड़ाते हैं। पिछले दिनों नीतीश कुमार राष्ट्रपति के सामने खड़े होकर जो भाषण दे थे, उसमें बीजेपी वालों को अपना दोस्त बताया। राष्ट्रपति के सामने नीतीश कुमार का भाषण हैरान करने वाला था। मुख्यमंत्री पर उनकी उम्र का असर हो रहा है और उनका अहंकार भी साफ दिखने लगा है।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री किसी भी बात को सीरियस नहीं ले रहे हैं। उनका तकिया कलाम है कि अरे इसको कुछ आता है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उन्हें सबकुछ आता है तो सबकुछ सुधार दें। जब सबकुछ जानते ही हैं तो बिहार सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य क्यों है? नीतीश कुमार पढ़े-लिखे, बहुत होशियार व्यक्ति हैं लेकिन, सिर्फ वे ही बिहार के मात्र पढ़े-लिखे व्यक्ति नहीं हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो राजा लोगों से विचार-विमर्श और सलाह लेना बंद कर देता है उसका पतन जल्द हो जाता है।