ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

सत्ता की हनक देखिए: नीतीश के MLA के सनकी भतीजे ने भरी पंचायत में महिला पर बरसाए नॉन स्टॉप कोड़े

KHAGARIA: बिहार में सत्ताधारी दलों के नेता और उनके करीबी लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। खगड़िया में इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है। यहां जेडीयू विधायक के सनकी भतीजे की दबंग

सत्ता की हनक देखिए: नीतीश के MLA के सनकी भतीजे ने भरी पंचायत में महिला पर बरसाए नॉन स्टॉप कोड़े
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में सत्ताधारी दलों के नेता और उनके करीबी लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। खगड़िया में इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है। यहां जेडीयू विधायक के सनकी भतीजे की दबंगई सामने आई है। जेडीयू विधायक पन्नालाल पटेल के सनकी भतीजे ने भरी पंचायत में एक बेबस महिला पर ताबड़तोड़ कोड़े बरसाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, वायरल वीडियो में बेलदौर के जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का भतीजे एक महिला को कोड़े बरसाता नजर आ रहा है। आरोप है कि विधायक के भतीजे ने गांव में पंचायत लगाई और महिला को कोड़े मारने का फैसला सुना दिया। इसके बाद उसने महिला पर ताबड़तोड़ कोड़े बरसाए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।


पीटाई का वीडियो वायरल होने के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने इसपर संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस उस महिला को तलाश कर रही है जिसपर जानवरों की तरह कोड़े बरसाए गए। महिला के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उधर, वीडियो सामने आने के बाद विधायक पन्नालाल पटेल पूरे मामले से कन्नी काटने की कोशिश में लगे हुए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता