ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नीतीश के मंत्री को गिरिराज सिंह की चुनौती, कहा- ताकत है तो कुरान के बारे में बोलकर दिखाएं

PATNA : बिहार कि सियासत इस ठंड के मौसम में एक बार फिर से गर्म हो गई है। इस बार इसका मुख्य वजह राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा हिंदू धर्मग्रथ रामचरितमानस को लेकर दिया गया विवादित बयान

नीतीश के मंत्री को गिरिराज सिंह की चुनौती, कहा- ताकत है तो कुरान के बारे में बोलकर दिखाएं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार कि सियासत इस ठंड के मौसम में एक बार फिर से गर्म हो गई है। इस बार इसका मुख्य वजह राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा हिंदू धर्मग्रथ रामचरितमानस को लेकर दिया गया विवादित बयान है। शिक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर भाजपा के नेता एक सुर में इसका विरोध जाता रहे हैं। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार के मंत्री और बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। 


बेगुसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार जिस तरह से अपने मंत्रियों के द्वारा हिंदुयों को अपमानित करवाते रहते हैं, यह सरासर गलत है। अबकी बार जिस तरह से इनके मंत्री ने सनातन के ग्रंथ मानस को अपमानित करने का काम किया है। क्या वोट बैंक के लिए नीतीश कुमार कबतक हिंदुओं को गाली दिलवाते रहेंगे। क्या नीतीश कुमार के मंत्री में ताकत है कि कुरान पर इस तरह कि बात करें। उनके आयातों पर किस तरह कि बात कर सकें। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार वोट बैंक के खातिर टुकडें - टुकडें गैंग और इस तरह की मानसिकता रखने वाले लोगों को समर्थन करना बंद कर दें। नीतीश कुमार हिन्दुओं को गाली देना, उसको अपमानित करना बंद कर दें वरना उनको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब हिंदू इसे बर्दास्त नहीं कर सकते हैं। 


बताते चलें कि, आज एक बार फिर से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि रामचरितमानस में 5-6 ऐसे दोहे हैं जो विरोध करने योग्य हैं। उन्होंने कहा कि उन दोहों को लेकर मुझे आपत्ति है।  इससे पहले बीते कल वो कह चुके हैं कि, रामचरितमानस समाज को बांटने वाला और नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को रामचरितमानस के कई चौपाई को सुनाया और उसका अर्थ बताते हुए कहा कि जब हमारा ग्रंथ ही समाज को बांटने वाली बातों को बता रहा है, जिससे समाज को बांटने का काम हो सकता है, लेकिन प्रेम बनाने का काम नहीं हो सकता है।