ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल

नीतीश के खिलाफ 17 फरवरी को BJP का आंदोलन, विजय सिन्हा बोले ... बिहार में चल रही अपराधियों की सरकार

PATNA : बिहार में आगामी 17 फरवरी को भाजपा बड़ा जनांदोलन करने की चेतावनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे डाली है। भाजपा के तरफ से सरकार को यह चेतावनी दी गई है कि, यदि बिहार सरकार

नीतीश के खिलाफ 17 फरवरी को BJP का आंदोलन, विजय सिन्हा बोले ... बिहार में चल रही अपराधियों की सरकार
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में आगामी 17 फरवरी को भाजपा बड़ा जनांदोलन करने की चेतावनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे डाली है। भाजपा के तरफ से सरकार को यह चेतावनी दी गई है कि, यदि बिहार सरकार राज्य में तेजी से बढ़ रही अपराध पर लागम नहीं लगता है और राज्य के निवासियों की समस्या का समाधान नहीं होता है तो हमलोग आगामी 2 दिनों के अंदर उग्र आंदोलन करेगी। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी आज की यात्रा गोपालगंज में होने वाली है और इसी यात्रा को लेकर विपक्षी दलों के तरफ से लगातार सवाल उठाया जा रहा है। इस बीच अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आज नीतीश कुमार का समाधान यात्रा गोपालगंज यानि गंडक की धरती से शुरू हो रहा है। जहां गन्ने का मिठास और गुन्डों की तबाही है। साथ ही यह उनके बड़े भाई लालू प्रसाद का गृह क्षेत्र भी है। मुख्यमंत्री इस बात को ध्यान में रख अपने बड़े भाई के क्षेत्र में विकास करें वहां कि जनता के समस्याओं का समाधान करें। 


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि आप गोपालगंज के जिस पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्धाटन करने जा रहे हैं, वहां आप तो हेलीकॉप्टर से चले जाएगे, लेकिन कभी सोचे हैं कि बच्चे वहां पढ़ने कैसे जाएगें क्योकिं NH27 से सीपाया तक रास्ता ही नहीं है। सिन्हा ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि, नाम चमकाने के लिए मुख्यमंत्री एक केंद्रीय कॉलेज का भा उद्धाटन करने वाले हैं, जहां कॉलेज के नाम पर केवल ढाचा खड़ा है, ना ही किसी शिक्षक की नियुक्ति हुई है ना ही कोई स्टॉफ है। विजय सिन्हा ने कहा कि भवन निर्माण में ही सबसे मोटा कमाई होता है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री केवल भवन निर्माण कर जोड़ देते हैं।


इसके आलावा बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि, गोपालगंज राजद सुप्रीमों  को गृह क्षेत्र है, यहां के लोगों से राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कई तरह के वादा किया है, लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ है। इतना ही नहीं कई सालों तक सत्ता में रहने के बाद भी राजद प्रमुख अपने गृह क्षेत्र पर ध्यान नही दिया। 2005 में  मुख्यमंत्री अपनी सबसे पहली यात्रा न्याय यात्रा के दौरान हथुआ चीनी मिल को पुनः जीवित करने का एलान किया था। जिसका आज तक समाधान नहीं हुआ। 17 साल के बाद भी यह चीनी मिल पूरी तरह से विरान पड़ा है। अन्य चीनी मिलों का करोड़ो का भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री केवल एलान कुमार साबित हो कर ही रह गए। 


विजय सिन्हा ने कहा कि राजद सुप्रीमों वहां जंगल राज लाए थे, आप उन्हें जनता राज कह रहे हैं लेकिन असल में तो गोपालगंज में गुंडाराज स्थापित हो गया है। इस समस्या से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का क्या एलान है उसको बताएं। अगर मुख्यमंत्री ने इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया ओर जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया तो 17 फरवरी को बीजेपी बड़ा प्रदर्शन करेगी।  इसलिए मुख्यमंत्री राज्य कि समस्याओं का समाधान करें।