ब्रेकिंग
डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦डीएसपी की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग✦सिविल सर्जन कार्यालय में फाइल चोरी करते पकड़ा गया निलंबित लिपिक, 8 साल तक दो जगह से उठाता रहा वेतन✦Bihar Police : बेगूसराय में जागरण के मंच पर बवाल! महिला डांसर को थप्पड़ मारने का आरोप, भीड़ पर पिस्टल तानने का दावा; एसपी ने दिए जांच के आदेश✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव

नीतीश के गालीबाज विधायक ! बारिश के पानी से डूबा घर तो लोगों ने किया MLA आवास का रोड जाम, फिर हो गया ये काम

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और हम लगातार अनुशासन की बात करते हैं लेकिन अब उन्हीं के पार्टी के विधायक अनुशासन तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक सीधे तौर पर गाली - गलौज

 नीतीश के गालीबाज विधायक ! बारिश के पानी से डूबा घर तो लोगों ने किया MLA आवास का रोड जाम, फिर हो गया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और हम लगातार अनुशासन की बात करते हैं लेकिन अब उन्हीं के पार्टी के विधायक अनुशासन तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक सीधे तौर पर गाली - गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। अब नीतीश कुमार के इस विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव में लगातार हो रही बारिश से कुछ घरों में वपानी प्रवेश कर गया। यहां एक योजना के तहत गांव में मिट्टी भराई का काम चल रहा है जिसकी वजह से पानी की निकासी बंद हो गया है। वहीं ग्रामीणों की मांग थी कि जिस गली का निर्माण कराया जा रहा है पहले पानी की निकासी की समस्या का समाधान किया जाए। वहीं, मिट्टी भराई के विरोध में लोगों ने कल हवेली खड़गपुर - तारापुर मुख्य मार्ग को लौना गांव के समीप जाम कर दिया।


वहीं, जाम की सूचना मिलने के बाद  तारापुर के जेडीयू विधायक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।वहीं इस दौरान विधायक ने आपा खोते हुए विरोध कर रहे लोगों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल  वीडियो में विधायक में अपना आपा खोते हुए बेटी - रोटी तक पहुंच गए। वहीं वीडियो बना रहे लोगों को देखते ही विधायक का पारा और हाई हो गया। जिसके बाद  विधायक के कुछ करीबियों ने वीडियो बना रहे लोगों के साथ धक्का - मुक्की और विधायक भी वहीं मौजूद दिख रहे हैं। जिसके बाद विधायक ने जाम को हटवाया। यह पूरा घटनाक्रम विधायक के पैतृक गांव लौना का है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। 


इधर, इस मामले में विधायक राजीव कुमार सिंह से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया हम क्षेत्र से लौट रहे थे और मेरे घर के पास ही ये जाम किए हुए थे। जिसके बाद हम गाड़ी से उतर कर जानकारी लिए और जेसीबी मंगवाकर पानी निकलवाए। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि गाली - गलौज करने की बातें गलत है। हम बस इतना बोले थे जाम करने का क्या जरूरत था।