ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

‘नीतीश की गांव-घर में थू-थू हो रही.. देश की जनता हंस रही है’ CM की गंदी बात पर बोले प्रशांत किशोर

MADHUBANI: शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रजनन दर वाले बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर

‘नीतीश की गांव-घर में थू-थू हो रही.. देश की जनता हंस रही है’ CM की गंदी बात पर बोले प्रशांत किशोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रजनन दर वाले बयान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के बयान को लेकर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने सदन में जिस भाषा का इस्तेमाल किया उससे गांव-घर में उनकी थू-थू हो रही है।


दरअसल, प्रशांत किशोर की पदयात्रा का कारवां इन दिनों मधुबनी में है। बुधवार को फुलपरास के सिसवार दुर्गा मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए पीके ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण वाले आपत्तिजनक बयान पर कहा कि पिछले कई महीनों से नीतीश कुमार बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और जाते हैं। उन्होंने सदन में जो बात कही, स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री ने सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया होगा।


पीके ने कहा कि नीतीश कुमार का बयान उनकी मनोस्थिति और मनोदशा को दर्शाता है। नीतीश कुमार को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या बोल रहे हैं, उनके बयान से देश और बिहार की जनता हंस रही है। नीतीश कुमार की राजनीति का अंतिम दौर चल रहा है। नीतीश कुमार की हर गांव-घर में थू-थू हो रही है। नीतीश कुमार को उनके दरबारी बता रहें है कि वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।