ब्रेकिंग
सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

नीतीश के बयान पर जीवन कुमार का हमला, बोले- सिक्योर नहीं हैं बिहार के शिक्षक, माहौल बिगाड़ रहे सीएम

GAYA: गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जीवन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बेहद गलत शब्द का प्रयो

नीतीश के बयान पर जीवन कुमार का हमला, बोले- सिक्योर नहीं हैं बिहार के शिक्षक, माहौल बिगाड़ रहे सीएम
First Bihar
2 मिनट

GAYA: गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जीवन कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बेहद गलत शब्द का प्रयोग किया है। दरअसल, पिछले दिनों शिक्षा दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने कहा था कि जो शिक्षक अच्छे से नहीं पढ़ाएंगे उनकी नौकरी खत्म कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से शिक्षकों के बीच भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 



जीवन कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से शिक्षक खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। आप शिक्षकों के बीच रोष पैदा करेंगे तो वे अच्छे मन से बच्चों को नहीं पढ़ा सकेंगे। पहले ही बिहार जितना आगे जाना चाहिए उतना आगे नहीं गया है। इस तरह का बयान देना बिलकुल गलत है। 



प्रत्याशी जीवन कुमार ने आगे कहा कि सीएम नीतीश शिक्षक को ट्यूशन टीचर के रूप में देख रहे हैं। वे असहज मासूस करेंगे तो अच्छे से शिक्षा नहीं दे पाएंगे। अपनी नौकरी को लेकर वे सिक्योर नहीं है। उनके अंदर ऐसी भावना पैदा करेंगे तो बिहार का भविष्य क्या हगा? जीवन कुमार ने कहा कि मैं इसका विरोध करता है। इस तरह के बयान से शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। अगर मुख्यमंत्री इस तरह का माहौल खड़ा करने की कोशिश करंगे तो हम इसका विरोध करेंगे। 

टैग्स