ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने एक और विधायक का टिकट किया कन्फर्म! इस हाई प्रोफाइल सीट पर JDU के बड़े नेता की थी नजर

Bihar Politics: बिहार के बरबीघा सीट से जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट एक बार फिर तय माना जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उनकी उम्मीदवारी लगभग पक्की हो गई है, जबकि इस हाई प्रोफाइल सीट पर जेडीयू के एक बड़े मंत्री की भी दावेदारी थी।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों में टिकट के दावेदार पार्टी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। जेडीयू में भी सीटों की दावेदारी शुरू हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और विधायक का टिकट कन्फर्म कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने जिस सीट से विधायक का टिकट कन्फर्म किया है, उस हाई प्रोफाइल सीट पर जेडीयू के बड़े नेता की पहले से नजर थी।


दरअसल, शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा से जेडीयू के विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट कन्फर्म हो गया है। जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार ने शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। मुलाकात की तस्वीरे सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि बरबीघा से एक बार फिर से सुदर्शन कुमार का टिकट कन्फर्म हो गया है।


सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए जेडीयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बिहार को तरक्की की राह पर ले जाने वाले बिहार के महान नेता मेरे अभिभावक मेरे परम् आदरणीय नेता बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उनसे काफी स्नेह पूर्ण और अच्छी मुलाकात रही। उनके नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए हम सब मिलकर काम करने के लिए कृत संकल्पित हैं। ईश्वर हमेशा उन्हें  स्वस्थ और दीर्घायु रखें”।


जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार के इस पोस्ट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि बरबीघा सीट की उनकी उम्मीदवारी तय हो चुकी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद उन्हें मिल चुका है। बता दें कि इस सीट जेडीयू के बड़े मंत्री की काफी पहले से नजर थी। विधायक और मंत्री के बीच इसको लेकर अदावत भी सामने आई थी और दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता