ब्रेकिंग
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला : अब मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी फीस पर होगी पढ़ाई

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाधान यात्रा के लंबे अंतराल के बाद आज कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में सरकार के तमाम विभाग के मंत्री भी शामिल हुए और इसमें कुल 2

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला : अब मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी फीस पर होगी पढ़ाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाधान यात्रा के लंबे अंतराल के बाद आज कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में सरकार के तमाम विभाग के मंत्री भी शामिल हुए और इसमें कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। वहीं, इस कैबिनेट बैठक में सबसे अहम फैसला निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई को लेकर लिया गया है। इस कैबिनेट में यह निर्णय लिया गया है कि, अब निजी मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी फीस पर पढ़ाई होगी। 


दरअसल, नीतीश कैबिनेट ने निजी मेडिकल कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी फीस पर ही पढ़ाई के प्रस्ताव को मुहर लगा दी है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग से 270 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें निजी मेडिकल कॉलेजों में स्टूडेंट्स की मुफ्त पढ़ाई का अहम फैसला लिया गया।


इसके मुताबिक राज्य के सभी निजी मेडिकल कॉलेजों एवं डीम्ड यूनिवर्सिटी के 50% स्नातक एवं स्नातकोत्तर सीटों पर नामांकन एवं अन्य शुल्क राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्धारित शुल्क के अनुरूप होगा। यानी अब मेडिकल स्टूडेंट्स अब निजी कॉलेजों में सरकारी फीस पर पढ़ाई कर सकेंगे।


इसके साथ ही राज्य में अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एसडीओ और डीएसपी आदि स्तर पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।  ऐसे खिलाड़ियों को समकक्ष शैक्षणिक योग्यता 5 साल के अंदर लेना अनिवार्य होगा। साथ ही दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 270 शिक्षक नियुक्त होंगे। इसके लिए 270 पदों का सृजन किया जाएगा। इसके अलावा भी कैबिनेट बैठक में कई एजेडों को मंजूरी दी गई।