ब्रेकिंग
पत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डालापत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीसदर अस्पताल में महिला डॉक्टर पर पति ने किया हमला, जूते से पीटा और आंखों में स्प्रे डाला

सदन में बीजेपी विधायकों से बोले नीतीश, कहा- साथ में थे तो किया था..आप लोग सब भूल क्यों गए?

PATNA: होली की छुट्टी के बाद सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़ा मामला उठाया। बी

सदन में बीजेपी विधायकों से बोले नीतीश, कहा- साथ में थे तो किया था..आप लोग सब भूल क्यों गए?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: होली की छुट्टी के बाद सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल बीजेपी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़ा मामला उठाया। बीजेपी विधायक ललन कुमार द्वारा सवाल उठाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार थी उस वक्त यह योजना जोर शोर से चल रही थी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में बोलते हुए कहा कि इस योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं को उद्यमी बनने का मौका सरकार की तरफ से दिया गया। चयनित लोगों को उद्योग विभाग की तरफ से 10 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई। सीएम ने बीजेपी के विधायकों से पूछा कि आप लोग यह सब भूल क्यों गए? उन्होंने कहा कि यह योजना सभी का है। अगर कोई अल्पसंख्यक, महिला या किसी अन्य वर्ग के जरूरतमंद हैं तो उनको बता दीजिए।नीतीश ने बीजेपी कहा कि सभी योग्य लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उद्योग विभाग इस दिशा में अपना काम कर रहा है।


बता दें कि बिहार में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री उद्यामी योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत इच्छुक लोगों को सरकार 10 लाख रुपए का ऋण उपलब्ध कराती है। जिसमें पांच लाख रुपए अनुदान के तौर पर दिए जाने हैं और बाकी के पांच लाख रुपए कर्ज के रूम सरकार देती है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता