ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

नितिन गडकरी आज आएंगे बिहार, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PATNA: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी सोमवार को बिहार आ रहे हैं। गडकरी 210 करोड़ की लागत से बनने वाले परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन की तैयार

नितिन गडकरी आज आएंगे बिहार, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
First Bihar
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी सोमवार को बिहार आ रहे हैं। गडकरी 210 करोड़ की लागत से बनने वाले परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन की तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई थी। पार्टी के नेताओं और मंत्री के समर्थकों के बीच जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।



एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया है कि सोन पर पंडुका के पास पुल बनाने की तैयारी है, जिसका निर्माण 210 करोड़ की लागत से होगा। इसके बनने से पंडुका से झारखंड के गढ़वा जाने की दूरी 63 किमी हो जाएगी जो पहले 200 किलोमीटर थी। वहीं, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और औरंगाबाद के लोग जाम की परेशानी से राहत की सांस लेंगे। इससे केवल बिहार ही नहीं बल्कि झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लोगों को भी आराम होगा।



आपको बता दें, नितिन गडकरी आज कोईलवर से भोजपुर के बीच बनी फोर लेन रोड और भोजपुर से बक्सर के बीच बनी फोर लेन रोड का भी लोकार्पण करेंगे। इस सड़क के निर्माण के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बिहार के बीच संपर्क होगा। साथ ही लखनऊ के रास्ते दिल्ली पहुंचने का समय भी घट जाएगा। लोग केवल 10 घंटे में ही दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके अलावा आरा में जाम से भी राहत मिलेगी।

टैग्स