ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, JDU के बड़े नेता ने दिए संकेत

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके चुनाव लड़ने का समर्थन किया है और पार्टी से टिकट देने की मांग की है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच जेडीयू के बड़े नेता ने निशांत के चुनाव लड़ने पर बड़ा अपडेट दिया है। नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो इससे जेडीयू नेताओं को काफी खुशी होगी।


जेडीयू सांसद ने कहा है कि निशांत कुमार के नालंदा के इस्लामपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से की जा रही है। अगर निशांत इस सीट से चुनाव लड़ते हैं तो नालंदा के लोग उन्हें हर हाल में जीताने का काम करेंगे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से निशांत कुमार को लेकर बड़ी मांग कर दी है।


नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार से अपील की है कि निशांत कुमार को इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए। सांसद का मानना है कि अगर निशांत कुमार इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो नालंदा की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाने का काम करेगी।


बता दें कि बिहार की सियासत में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है हालांकि इसको लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है हालांकि निशांत खुद यह कह चुके हैं कि जनता मालिक है और जनता को ही इसका फैसला करना है। उधर, जेडीयू का स्पष्ट कहना है कि निशांत जिस सीट से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे उस सीट से वह चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता