ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

'नेवर -नेवर -नेवर, आप गलत बोले रहे हैं' जनता ने लगाया काम न करने का आरोप तो भड़क गए पशुपति पारस, कहा - मैं नहीं मानूंगा,वोट नहीं देना तो मत दिगिए

HAJIPUR : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पशुपति पारस और एक बुजुर्ग के बीच तीखी बहस हुई है। बुजुर्ग ने कई तरह के आरोप

 'नेवर -नेवर -नेवर, आप गलत बोले रहे हैं' जनता ने लगाया काम न करने का आरोप तो भड़क गए पशुपति पारस, कहा -  मैं नहीं मानूंगा,वोट नहीं देना तो मत दिगिए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पशुपति पारस और एक बुजुर्ग के बीच तीखी बहस हुई है। बुजुर्ग ने कई तरह के आरोप मंत्री पशुपति पारस पर लगाया जिस पर सफाई देते हुए मंत्री ने गरम लहजे में कहा कि आप गलत बोल रहे हैं।


दरअसल, यह पूरा वाकया महनार  रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। यहां एक ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन करने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे थे। यहां वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान पशुपति पारस ने कहा कि - मैं हाजीपुर के जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए सेवक बनकर सेवा करने आया हूं। उनके इस बात का बुजुर्गों ने विरोध कर दिया और बुजुर्गों ने कहा कि - आप जनता का देखरेख क्या करेंगे। चुनाव के समय सेवक बन जाते हैं चुनाव खत्म होता है तो मालिक। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा खड़ा हो गया। बुजुर्ग के विरोध पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी गुस्से में आ गए और दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हुई।


वही केंद्रीय मंत्री ने बुजुर्ग के तरफ से लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि - आप गलत कह रहे मैं बार-बार कहूंगा कि आप गलत कह रहे हैं। आप वोट दीजिए या मत दीजिए लेकिन आप गलत कह रहे हैं। नेवर, नेवर, नेवर मैं आपकी बातों को कभी सही नहीं कहूंगा। जिसके बाद मंत्री के करीब खड़े समर्थकों द्वारा उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी गई। उसके बाद मंत्री वहां से निकलते बन गए।


आपको बताते चलें कि, पशुपति पारस महनार रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन ठहराव पहुंचे थे। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्ताव दिया कि महनार रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जगदीश बाबू के नाम कर देना चाहिए और जो भी ट्रेनों का ठहराव था, जिसे कोरोना काल में खत्म कर दिया गया था।  उसे वापस कर देना चाहिए।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता