ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा का चौथा दिन आज, बक्सर में सभा को करेंगे संबोधित; कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

BUXAR : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा को दौरान आज बक्सर,रोहतास, औरगांबाद जिले में होंगे। जहां वे आम जनसभा को संबोधित करेंगे, इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा का चौथा दिन आज, बक्सर में सभा को करेंगे संबोधित; कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा को दौरान आज बक्सर,रोहतास, औरगांबाद जिले में होंगे। जहां वे आम जनसभा को संबोधित करेंगे, इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं है, वहीं तेजस्वी की यात्रा को लेकर राजद कार्यकताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। 


तेजस्वी यादव के चौथे दिन की यात्रा बक्सर,रोहतास और औरगांबाद में होगा। बक्सर से तेजस्वी यादव अपनी यात्रा को शुरू करेंगे। वहीं चौथे दिन शुक्रवार को  रोहतास जिला के दिनारा जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है, तो महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने को लेकर नगर और पंचायतों में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं 1 मार्च को पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव 3 मार्च को पटना में बड़ी रैली का आयोजन करेंगे। 


वहीं,  24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय  में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका , 1.30 बजे दिन में श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।


उधर, तेजस्वी ने कहा, मैंने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनता से किए वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री जी हमारे आदरणीय हैं और रहेंगे। वहीं, तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रहा है। वो अब बुजुर्ग हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि आने वाले समय में आप लोग हमारा हाथ मजबूत कीजिएगा। इससे तेजी से बिहार का विकास होगा। इससे  बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने सभी से 3 मार्च को पटना पहुंचने का आग्रह किया। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें