ब्रेकिंग
बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा मुआवजा, परिजनों को 5 लाख रुपये तक की सहायता; नई नीति लागूCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा मुआवजा, परिजनों को 5 लाख रुपये तक की सहायता; नई नीति लागूCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....

मंत्री नीरज बबलू ने कहा.. विशेष राज्य के दर्जे का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पा रहा बिहार

PATNA : बिहार में विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमेशा उठती रही है. नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद यह मांग जोर पकड़ लिया है. विपक्ष के लिए तो यह हमेशा मुद्दा रहा है लेकिन अब बिहार को

मंत्री नीरज बबलू ने कहा.. विशेष राज्य के दर्जे का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पा रहा बिहार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमेशा उठती रही है. नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद यह मांग जोर पकड़ लिया है. विपक्ष के लिए तो यह हमेशा मुद्दा रहा है लेकिन अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए एनडीए में दो फाड़ हो गया है. बीजेपी और जेडीयू के नेता इस पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं. एक ओर जेडीयू के नेता विशेष राज्य के दर्जे के समर्थन में हैं तो बीजेपी कह रही इसकी जरूरत नहीं.


आये दिन नेताओं के इस पर बयान आ रहे हैं. जेडीयू के एमएलएसी खालिद अनवर ने विशेष राज्य के दर्जे की बात की तो बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं. नीरज बबलू ने कहा कि बिहार में विशेष राज्य के दर्जे के आधार पर ही काम हो रहा है. विशेष राज्य के दर्जे का जो क्राईटेरिया है वह पूरा नहीं कर पा रहा है.


नीरज बबलू ने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज मिल रहा है. यहां लगातार काम हो रहा है. बिहार को जो भी जरूरत है केंद्र सरकार इसका सहयोग कर रही है. एमएलएसी खालिद अनवर के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सबका अपना-अपना मंतव्य है. 


बता दें कि इससे पहले मंत्री रामप्रीत पासवान ने बिहार को विशेष राज्य दर्जा के सवाल पर कहा कि मुझे पता ही नहीं है विशेष राज्य का दर्जा क्या है. हमको आज तक समझ में नहीं आया. मैं मंत्री हूं लेकिन आज तक हमें समझ में नहीं आया कि विशेष राज्य का दर्जा क्या होता है.

टैग्स