ब्रेकिंग
‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं बल्कि..’, संसद से बिल पास होने पर बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: हाईप्रोफाइल सीट पर शाम 5 बजे तक 33.57 प्रतिशत मतदानराज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानूनबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदतमीजी का आरोप लगाने वाली युवती हिरासत में, पटना के न्यू जक्कनपुर इलाके से जबरन उठा ले गई पुलिस हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को फिर से मैदान में उतारा गया है। मंत्री मंगल पांडेय और सांसद राधामोहन सिंह ने महागठबंधन और विपक्ष पर तीखा हमला बोला

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने सीट शेयरिंग से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। जदयू के बाद अब भाजपा ने भी उम्मीदवारों के नाम का एलान करना शुरू कर दिया है।


मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार को एक बार फिर से मोतिहारी सीट से प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने मंच से जनता से अपील की कि वे प्रमोद कुमार को भारी मतों से जीत दिलाएं। मंत्री मंगल पांडेय ने इस दौरान महागठबंधन की सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें तय करना है कि उनके गठबंधन का ‘दूल्हा’ कौन होगा, लेकिन अभी तक तय नहीं हो पाया है।


कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर AI वीडियो जारी किए जाने पर भी मंगल पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश अब कांग्रेस की करतूतों को जान चुका है। चाहे वह कोई भी वीडियो जारी करें, जनता सच्चाई समझ चुकी है और उसे जवाब देना जानती है।


कार्यक्रम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे पिछले चुनाव में बिहार के दो नेता मोतिहारी में प्रवास करने आए थे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि अगर राधामोहन सिंह जीत जाएंगे तो हम विधानसभा चुनाव में यहां खाता नहीं खोल पाएंगे। अब हम जीत चुके हैं और यकीन मानिए, इस जिले में उनका खाता नहीं खुलेगा और न कोई अपराधी चुनाव जीतेगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता