ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

चिराग ने नीतीश से पूछे सवाल, बिहार अब तक पिछड़ा राज्य क्यों है, कौन है जिम्मेदार?

NAWADA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नवादा के पकरिबरावा प्रखंड के बुधौली पहुंचे जहां उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान चिराग

चिराग ने नीतीश से पूछे सवाल, बिहार अब तक पिछड़ा राज्य क्यों है, कौन है जिम्मेदार?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नवादा के पकरिबरावा प्रखंड के बुधौली पहुंचे जहां उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर जमकर हमला बोला। उन्होने सरकार से पूछा कि बिहार अब तक पिछड़ा राज्य क्यों है इसके लिए कौन जिम्मेदार है?


बिहार तब ही सुखी और समृद्ध होगा जब यहां ‘बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट’ की सरकार बनेगी। ‘बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट’ सरकार की पहली प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, बेहतर शिक्षा, सूबे में आईटी हब, राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करना होगा। यह कहना है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का। चिराग पासवान ने यह बातें नवादा के पकरिबरावा प्रखंड अंतर्गत बुधौली में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।


जन-सभा के दौरान उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन पर खेद जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई सवाल भी किये। पूछा कि मुख्यमंत्री जी बताएं कि बिहार अब तक पिछड़ा है, तो उसका जिम्मेवार कौन? श्री चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लगातार यात्रा करते रहते हैं। फिलहाल वे समाधान यात्रा पर हैं, तो वे बताएं कि बिहार की बदहाल स्थिति का समाधान क्या है?


चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की नाकामी की सजा बिहार झेल रहा है और यही वजह है कि बिहार के लोग आज भी पलायन को मजबूर हैं। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी।

टैग्स