ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आज नवादा में 'समाधान यात्रा' करेंगे CM नीतीश, इन योजनाओं की करेंगे समीक्षा, देंगे नई सौगात

NAWADA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी समाधान यात्रा को लेकर नवादा पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर नवादा सज धज कर पूरी तरह से तैयार है। वही नीतीश कुमार के आगमन को ध्य

आज नवादा में 'समाधान यात्रा' करेंगे CM नीतीश, इन योजनाओं की करेंगे समीक्षा, देंगे नई सौगात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी समाधान यात्रा को लेकर नवादा पहुंच रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर नवादा सज धज कर पूरी तरह से तैयार है। वही नीतीश कुमार के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। नीतीश कुमार की यह 14वीं यात्रा है। इस दौरान बिहार के सीएम उन जिलों यात्रा कर रहे हैं जहां इससे पहले के यात्रा में वह नहीं गए हैं। सीएम नीतीश अपने इस यात्रा में विशेषकर जीविका दीदियों से मिलकर उनके साथ संवाद कर रहे हैं और ग्रामीण इलाकों में चल रहे सरकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम नई चीजों का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब आज उनका कार्यक्रम नवादा में तय किया गया है।


जानकारी हो कि,  सीएम नीतीश कुमार का समाधान यात्रा इसी महीने के 4 जनवरी से शुरू हुई थी। उनकी यह यात्रा अगले महीने के 7 फरवरी तक चलने वाली है। इस यात्रा में सीएम अब तक वैशाली, बक्सर, भोजपुर, पश्चिमी चंपारण, नालंदा, गया जैसे जिलों की यात्रा कर चुके हैं। अब आज उनकी यह यात्रा नवादा में तय किया गया है।


मालूम हो कि नए शेड्यूल के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार आज नवादा में होंगे इसके बाद 28 जनवरी को खगड़िया में के कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। सीएम नीतीश उसी दिन मुंगेर जाएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को सीएम नीतीश मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा में समाधान यात्रा करेंगे।


आपको बताते चलें कि , अगले महीने सीएम की यात्रा 1 फरवरी से शुरू होगी। श्याम इस महीने के पहले दिन यानी 1 फरवरी को सुपौल 2 फरवरी को सहरसा 3 फरवरी को रैली आज 4 फरवरी को किशनगंज 5 फरवरी को कटिहार 6 फरवरी को बांका और 7 फरवरी को कैमूर की यात्रा कर अपने समाधान यात्रा का समापन करेंगे। इससे पहले सीएम के समाधान यात्रा को लेकर कैबिनेट विभाग की तरफ से 29 जनवरी तक का ही कार्यक्रम जारी किया गया था लेकिन पिछले दिनों अब इसमें बढ़ोतरी कर 7 फरवरी तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।