ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

नवादा में अंडा बेचने वाले को राजद ने दिया है टिकट ; तेजस्वी ने कहा- बीजेपी ने बाहरी को बनाया है उम्मीदवार

NAWADA : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। बिहार के नवादा में पहले चरण में मतदान होना है। आगामी 19 अप्रैल को नवादा के साथ-साथ जमुई, गया और औरंगाबाद में भी मतदान होंग

नवादा में अंडा बेचने वाले को राजद ने दिया है टिकट ; तेजस्वी ने कहा- बीजेपी ने बाहरी को बनाया है उम्मीदवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। बिहार के नवादा में पहले चरण में मतदान होना है। आगामी 19 अप्रैल को नवादा के साथ-साथ जमुई, गया और औरंगाबाद में भी मतदान होंगे। अपनी पार्टी के उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा के चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव नवादा आए थे। नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 


नवादा से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा हमेशा बाहरी लोगों को टिकट देती है। बाहरी वाला एक बार जीतकर चला जाता है तब दोबारा नवादा को मुड़कर देखता ही नहीं है। हमलोगों ने नवादा का बेटा श्रवण कुशवाहा को टिकट दिया है। यह नौजवान हैं। गरीब परिवार में जन्में हैं। अंडा तक बेच चुके हैं। ऐसे गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति को हमने अपना प्रत्याशी बनाया है। हमें पूरा विश्वास है कि नवादा की जनता का एक-एक वोट श्रवण कुशवाहा को ही मिलेगा। 


तेजस्वी ने नवादा की जनता से कहा कि लालटेन पर बटन दबाकर भारी मतो से विजय बनाएं और एक अंडा बेचने वाले के बेटे को सांसद बनाने का काम कीजिए। यहां कोई लड़ाई नहीं है। नवादा की जनता ने ठान लिया है कि बाहरी को बाहर कर देंगे और घर के अपने बेटा को सांसद बनाएंगे। यह जब सांसद बनेंगे तब नेता बनकर नहीं बल्कि बेटा बनकर आपलोगों की सेवा करेंगे। लेकिन भाजपा का प्रत्याशी सांसद बन गया तो उसको कहां ढूंढिएगा। तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों के हाथ में तलवार दिया है और हमने कलम देने का काम किया है। हमने पांच लाख लोगों को बिहार में नौकरी दी है। नौकरी देने से नौजवानों की शादी भी हो रही है। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता