ब्रेकिंग
बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षक सीटों पर बंपर वोटिंग, स्नातक में सन्नाटा; जानिए 12 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की

नवादा में NDA की जनसभा: ‘जय छठी मईया’ बोलकर पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण, मगही बोलकर लोगों का किया अभिनंदन

NAWADA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है। आगामी 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट के लिए मतदान होगा। ऐसे में एनडीए ने अपनी पूरी

नवादा में NDA की जनसभा: ‘जय छठी मईया’ बोलकर पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण, मगही बोलकर लोगों का किया अभिनंदन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है। आगामी 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट के लिए मतदान होगा। ऐसे में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार पहुंचे और नवादा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।


पीएम मोदी ने ‘जय छठी मइया’ बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की और गया के स्थानीय मगही भाषा में कहा कि अपने सब के हम प्रणाम करैइये। बिहार और मगध की धरती को प्रणाम करता हूं। मगध की इस महान धरती पर चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, आचार्य चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है और इसमें देश को दिशा देने का अद्भुत सामर्थ्य है। नवादा बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जन्मभूमि भी है। यह जेपी की कर्मभूमि भी रही है। इन सभी महान विभूतियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नवादा ने हमेशा से बीजेपी और एनडीए को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। आज भी यह प्यार और लोगों का उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि नवादा के साथ साथ पूरे बिहार में एनडीए का परचन लहराने जा रहा है। बैठे-बैठे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी से बात कर रहा था कि सभा का समय क्या तय हुआ है क्योंकि लोगों का हुजूम लगातार आता ही जा रहा है। यह अद्भुत नजारा है।


उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों मे देश ने जिन ऊंचाईयों को छूआ है और देश मे विकास के जो काम हुए हैं एनडीए को मिल रहे विशाल जन समर्थन में उसकी झलक दिख रही है। आज पूरा देश और बिहार कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। आपको याद होगा, लालकिला से मैंने कहा था कि यही समय है, सही समय है। भारत के इतिहास में कई शताब्दियों के इंतजार के बाद यह समय आया है। यह वह समय है जब हम मिलकर काम करें तो भारत विकसित हो सकता है। भारत अपनी गरीबी को दूर कर सकता है। हमें इस मौके को गंवाना नहीं है, इसलिए 24 का यह चुनाव बहुत ही अहम हो गया है।