ब्रेकिंग
अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

नमाज के बाद अतीक के समर्थन में नारेबाजी का मामला: सुशील मोदी बोले-तुरंत कडी कार्रवाई करे सरकार ताकि आगे कोई गड़बड़ी नहीं हो

PATNA: पटना के जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी के मामले को लेकर नीतीश कुमार पर बीजेपी का हमला लगातार

नमाज के बाद अतीक के समर्थन में नारेबाजी का मामला: सुशील मोदी बोले-तुरंत कडी कार्रवाई करे सरकार ताकि आगे कोई गड़बड़ी नहीं हो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना के जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी के मामले को लेकर नीतीश कुमार पर बीजेपी का हमला लगातार जारी है. सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश सरकार ने जान बूझ कर ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है तभी उपद्रवियों का मनोबल बढ़ा है.


बीजेपी नेता सशील कुमार मोदी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देते हुआ कहा कि वे वैसे तत्वों से सावधान रहें, जो वोट बैंक की राजनीति के चलते किसी अपराधी-माफिया को  'शहीद' बताकर अमन-चैन की तहजीब को खतरे में डाल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यूपी के माफिया अतीक अहमद की हत्या बिहार में सामाजिक सौहार्द मिटाने का बहाना न बने , इसके लिए समाज और सरकार को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए. हम नहीं चाहते कि रामनवमी के बाद ईद पर भी किसी प्रकार की गड़बड़ी हो. 


सुशील मोदी ने कहा कि अतीक अहमद पर  हत्या-अपहरण जैसे संगीन मामले में पिछली गैर-भाजपा सरकारों के समय ही 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे. वैसे व्यक्ति को किसी मजहब से जोड़ कर नारेबाजी करने वालों की पहचान कर सरकार को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. बिहार की महागठबंधन सरकार ने शोभायात्रा और सामूहिक नमाज जैसे मौके पर गड़बड़ी करने वालों के प्रति यदि नरमी नहीं बरती होती, तो उपद्रवी तत्वों का दुस्साहस नहीं बढता. उन्होंने कहा कि अतीक अहमद उत्तर प्रदेश में जुल्म का पर्याय बन चुका था फिर भी उसकी हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता. योगी सरकार ने तुरंत पूरे मामले की न्यायिक जांच का आदेश देकर कानून के प्रति भरोसा जताया है. 


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में मंत्री वृजबिहारी प्रसाद की हत्या पुलिस सुरक्षा और अस्पताल परिसर में हुई थी. वहीं विधायक रहते अजीत सरकार और अशोक सिंह की हत्या भी सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में कर दी गयी थी. ऐसी चुनिंदा घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.