ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नीतीश के गढ़ में संजय जायसवाल, धारा 370 खत्म किये जाने पर भरी हुंकार

NALANDA : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय जायसवाल आज पहली बार नालंदा पहुंचे हैं। संजय जायसवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में धारा 370 खत्म किए जाने पर बीजेपी की तरफ से चला

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NALANDA : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय जायसवाल आज पहली बार नालंदा पहुंचे हैं। संजय जायसवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में धारा 370 खत्म किए जाने पर बीजेपी की तरफ से चलाए जा रहे जन जागरण सभा में शामिल हुए हैं। 


नीतीश कुमार के गढ़ में बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त स्वागत हुआ है। संजय जायसवाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत आयोजित जन जागरण सभा में शामिल हुए हैं। 


नालंदा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय जायसवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है उसका महत्व सब को समझाना होगा। संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी का हर सिपाही जन-जन तक सरकार के इस फैसले की अहमियत को पहुंचाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला होने के कारण नालंदा में जेडीयू की राजनीतिक जमीन बेहद मजबूत रही है। लेकिन संजय जायसवाल ने धारा 370 पर नालंदा से हुंकार भर के यह जता दिया है कि पार्टी के एजेंडे पर आगे बढ़ने के लिए उन्हें नीतीश के किले में जाने से भी परहेज नहीं है।

टैग्स