ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

केन्द्र सरकार की नीतियों का JAP ने किया विरोध, संविधान को कमजोर करने की कोशिश, विपक्ष को एकजुट होना होगा: दानवीर

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने देश की सभी विपक्षी पार्टियों को अपने स्वार्थ को छोड़कर एक मंच पर आने की अपील की। कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा

केन्द्र सरकार की नीतियों का JAP ने किया विरोध, संविधान को कमजोर करने की कोशिश, विपक्ष को एकजुट होना होगा: दानवीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने देश की सभी विपक्षी पार्टियों को अपने स्वार्थ को छोड़कर एक मंच पर आने की अपील की। कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबकर लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, वह हमारे देश के लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. आज देश की सभी स्वायत्त एजेंसियों पर मोदी सरकार का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नजर आता है। संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। इसलिए देश के तमाम विपक्ष को एकजुट होना होगा। 


राजू दानवीर ने उक्त बातें गुरुवार को अपने पैतृक गांव गालिमपुर में स्व. बालेश्वर चौधरी और स्व. चंदेश्वर पंडित के निधन उपरांत उनके परिजनों से मिलने के बाद अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही. इस मौके पर दानवीर ने संसद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के मुद्दे पर कहा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी कि बीजेपी की सरकार ने आनन-फानन में उनसे उनकी सदस्यता छीन ली? आखिर बीजेपी की सरकार को और राहुल गांधी से किस बात का डर है? इस मामले में भी भाजपा ने संवैधानिक नियमावली का उल्लंघन कर तानाशाही का परिचय देते हुए संविधान को कमजोर करने की कोशिश की।


राजू दानवीर ने कहा कि आज विपक्ष जब भी देश की सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती है या उसके खिलाफ कोई सवाल खड़े करती है तो सरकार उस पर फर्जी तरीके से कार्रवाई को उतारू हो जा रही है. विपक्ष के लोगों पर सीबीआई, ईडी, आईटी आदि एजेंसियों द्वारा परेशान किया जाता है. इसके पीछे सरकार की मंशा है कि वह बिना विपक्ष के देश में चुनाव कराएं और सत्ता की बागडोर अपने हाथ में रखकर देश और देश की जनता को लूट कर अपने उद्योगपति दोस्तों की संपत्ति को बढ़ाएं. ऐसे में जब भी कोई आवाज उठती है तो उसे दबाने के लिए यह सरकार संविधान को कमजोर कर मनमाने फैसले लेती है यह हमारे देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है इसलिए हम विपक्ष से आग्रह करते हैं कि साल 2024 से कुर्सी मोह और  अहंकार को छोड़कर एकजुट हो वरना साल 2024 के बाद अपने अस्तित्व को भी बचाना विपक्ष के लिए मुश्किल हो जाएगा।

केन्द्र सरकार की नीतियों का JAP ने किया विरोध, संविधान को कमजोर करने की कोशिश, विपक्ष को एकजुट होना होगा: दानवीर

केन्द्र सरकार की नीतियों का JAP ने किया विरोध, संविधान को कमजोर करने की कोशिश, विपक्ष को एकजुट होना होगा: दानवीर

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता