ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

JAP ने रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसे बयानों से बचने की दी सलाह

NALANDA: मकर संक्रांति के मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नालंदा के हिलसा में पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच चूड़ा-दही भोज का आयोजन किय

JAP ने रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसे बयानों से बचने की दी सलाह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: मकर संक्रांति के मौके पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नालंदा के हिलसा में पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान राजू दानवीर ने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर द्वारा रामचरित्रमानस को लेकर की गई विवादित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि एक शिक्षा मंत्री के मुंह से किसी भी धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। 


राजू दानवीर ने कहा कि हमारा देश विविधता में एकता का देश है। यहां हर धर्म के मानने वाले लोग हैं। ऐसे में हर किसी के धर्म का और उसके ग्रंथ का उतना ही महत्व है, जितना हमारे धर्म और ग्रंथ का। सब के आराध्य देव भी अलग-अलग हैं। कोई कृष्ण को मानता है, कोई राम को मानता और कोई शिव को मानता है। कोई नानक को मानता है, कोई बुद्ध को मानता है, कोई पैगंबर साहब को मानता है और कोई ईसा मसीह को मानता है। ऐसे में किसी भी धर्म और उसकी सोच पर टिप्पणी करना अभद्रता है और एक राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसा बयान अनुचित है। उन्हें ऐसे बयानों से बचकर सार्थक शिक्षा को लेकर बातचीत करनी चाहिए। 


उससे पहले राजू दानवीर ने मकर संक्रांति पर आयोजित दही चूड़ा भोज के बाद हिलसा विधानसभा में विभिन्न जगहों से आए सैकड़ों की संख्या में लोगों को जन अधिकार पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सेवा समर्पण और संघर्ष के रास्ते पर चलने का विजन रखती है। उम्मीद है कि आज जितने भी साथी हमारी पार्टी से जुड़े हैं वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे और सेवा संघर्ष की सोच को लेकर आगे बांटने का काम करेंगे।

टैग्स

संबंधित खबरें