ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला

नालंदा में धूमधाम के साथ मनाया गया जन अधिकारी पार्टी का स्थापना दिवस, लोकतंत्र को मजबूत करना JAP का लक्ष्य: राजू दानवीर

NALANDA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक का आज आठवां स्थापना दिवस है. इस अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गालिम

नालंदा में धूमधाम के साथ मनाया गया जन अधिकारी पार्टी का स्थापना दिवस, लोकतंत्र को मजबूत करना JAP का लक्ष्य: राजू दानवीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक का आज आठवां स्थापना दिवस है. इस अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गालिमपुर स्थित आवास पर जन अधिकार पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। 


इस मौके पर नालंदा जिले के कई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में राजू दानवीर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी प्रदेश में तेजी से लोकप्रिय होने वाली पार्टी बन गई है। जहां पार्टी के सभी विंग पप्पू यादव के नेतृत्व में सत्य, सेवा और न्याय के लिए संघर्ष को तत्पर हैं। वहीं, पार्टी समाज और प्रदेश के दबे कुचले लोगों के न्याय की भी लड़ाई मुखर होकर लड़ रही है। इस वजह से जनता को मुश्किल वक्त में पप्पू यादव और जन अधिकार पार्टी से काफी उम्मीदें हैं।


राजू दानवीर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी का एक प्रमुख जन अधिकार युवा परिषद है जिसके अध्यक्ष होने के नाते हम प्रदेश के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से यह अपील करेंगे की आने वाले चुनावी सालों में पप्पू यादव के विचार और जनता के हितों में कार्य करने के संकल्प को दोहराने का काम करें। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनता के सभी दुख सुख में, युवाओं के मुद्दों पर, महिलाओं के मुद्दों पर और प्रदेश हित में मुद्दों पर सवाल खड़े करती रही है और संघर्ष करते रही है। 


ऐसे में पार्टी के सफल संचालन के लिए योगदान देने वाले तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं का मैं अपनी ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूं। कोई भी संगठन बिना कार्यकर्ताओं की एकजुट और ईमानदारी के आगे नहीं बढ़ सकता। हमारा यह मानना है की जन अधिकार पार्टी के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े नेता व कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन किया जिससे आज हमारी पार्टी बड़ी हुई है । आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर से निर्णायक भूमिका में होगी। इसके लिए हम सबको अभी से तैयार हो जाना होगा और पार्टी के जनाधार को सक्रिय करते हुए विस्तार देना होगा।


जन अधिकार पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर रणधीर कुमार उर्फ बबलू यादव, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संजीत यादव, मनीष यादव, गुलशन कुमार, प्रकाश कुमार, नीतीश कुमार, रजनीश कुमार, अजीत कुशवाहा, टीपू कुमार, राजू कुमार, चंदन विश्वकर्मा, सुदर्शन प्रसाद, कौशल कुमार, विकास कुमार,  पिंटू कुमार, अखिलेश कुमार, नवीन कुमार, प्रदीप यादव, रवि यादव, प्रमोद कुमार मौजूद रहें।


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता