ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, बिहार में शोक की लहर

PATNA: बिहार की सियासी गलियारे से एक दुखद खबर आ रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी का आज शाम निधन हो गया। उन

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, बिहार में शोक की लहर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार की सियासी गलियारे से एक दुखद खबर आ रही है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी का आज शाम निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अतिम सांस ली। सुशील मोदी के निधन से बिहार में शोक की लहर है। बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 


बता दें कि बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी गले के कैंसर से जूझ रहे थे। सोमवार की शाम उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि कल मंगलवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर लाया जाएगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। 


सुशील कुमार मोदी गले के कैंसर से पीडित थे. करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को खुद इस बात की जानकारी दी थी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सुशील मोदी ने लिखा था- "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा. PM को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित." 


उनके पारिवारिक लोगों ने बताया कि पिछले महीने से ही उऩकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. लेकिन कैंसर इस हद तक फैल चुका था कि उसका इलाज संभव नहीं था. आज देर शाम उन्होंने आखिरी सांसे ली.


जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि हमारे परम मित्र,बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।




टैग्स