ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज, 156 निकायों में हो रहा मतदान

PATNA: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानी रविवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। राज्य की 156 नगर निकायों में आज वोटिंग होगी। आज जिन नगर परिषदो

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज, 156 निकायों में हो रहा मतदान
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानी रविवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। राज्य की 156 नगर निकायों में आज वोटिंग होगी। आज जिन नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों में मतदान होना है उसमें औरंगाबाद, मुंगेर, बक्सर और कैमूर जिले शामिल हैं। कुल 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों में आज वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो जाएगी जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 



वोटिंग के लिए मतदान कर्मी, सुरक्षाकर्मी ईवीएम के साथ सभी बूथों के लिए एक दिन पहले ही पहुंच गए। चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, क्यूआरटी, सेक्टर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। वहीं, नतीजों की बात करें तो 20 दिसम्बर को पहले चरण के चुनाव का रिजल्ट आएगा।



पूर्णिया में नगर परिषद व नगर पंचायत में पहले चरण में चुनाव होने हैं। जिसके तहत कसबा, बनमनखी नगर परिषद के अलावा रुपौली, धमदाहा, भवानीपुर व मीरगंज नगर पंचायत में चुनाव होने हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में भी कल सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नगर परिषद साहेबगंज, नगर पंचायत सकरा, नगर पंचायत मीनापुर, नगर पंचायत तुर्की कुढ़नी, नगर पंचायत बरूराज एवं नगर पंचायत सरैया के लिए मतदान रविवार को होगा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारी संख्या पुलिस बलों को तैनात किया गया है। यूं कहे की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। साथ ही सभी प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है। 



नगर पंचायत, सरैया  में कुल वाडो की संख्या 12, कुल मतदान केन्द्र 18 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 12078 है। नगर पंचायत, मीनापुर  में कुल वाडो की संख्या 18, कुल मतदान केन्द्र 27 एवं  कुल मतदाताओं की संख्या 18349 है। नगर पंचायत, बरूराज  में कुल वाडो की संख्या 18, कुल मतदान केन्द्र 26 एवं  कुल मतदाताओं की संख्या 18449 है।चुनाव के दौरान समाहरणालय परिसर स्थित नये सभाकक्ष के ऊपरी हाॅल में जिला नियंत्रण कक्ष  दूरभाष संख्या 0621-2211510, 0621-2246002, 0621-2246003, 0621-2211512 कार्यरत रहेगा।

टैग्स