ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा कैदी हथकड़ी खोलकर हुआ फरार : साथ ही दो सुरक्षाकर्मी भी लापता

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एसकेएमसीएच में भर्ती बंदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां वार्ड संख्या पांच में इलाजरत बंदी ध

अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा कैदी हथकड़ी खोलकर हुआ फरार : साथ ही दो सुरक्षाकर्मी भी लापता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एसकेएमसीएच में भर्ती बंदी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां वार्ड संख्या पांच में इलाजरत बंदी धीरज कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह अहियापुर में पांच साल पूर्व हुए चर्चित अंकज ठाकुर हत्याकांड का नामजद आरोपी है। यह अहियापुर थाना के खालिकपुर गांव का रहने वाला है।


मिली जानकारी के अनुसार कैदी के साथ दो पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था। एक पुलिसकर्मी शौच के लिए गया और दूसरा इधर-उधर घूमने लगा। कैदी धीरज कुमार ने इसी का फायदा उठाया और हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना जेल अधीक्षक को देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। 


शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता ने अहियापुर थाने में आवेदन दिया है। इसके अलावा पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना को लेकर जेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कारा के चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच के बाद पेट में दर्द की शिकायत पर बेहतर इलाज के लिए धीरज को 20 अप्रैल को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था।


उधर, घटना के बाद पुलिस ने खालिकपुर स्थित धीरज के आवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान उसके भाई को उठाने की भी चर्चा है। पुलिस कस्टडी से बंदियों के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बंदी पुलिस व्यवस्था को धत्ता बताकर भागने में सफल हुए हैं। फिलहाल अस्पताल से फरार हुए कैदी की तलाश में पुलिस जुट गई है।