ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

‘एके-47 से भून देंगे..’, बिहार के बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर के भाजपा विधायक रंजन कुमार ने सोशल मीडिया विवाद के बाद जान से मारने और एके-47 से हमला करने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics:  बिहार के मुजफ्फरपुर से भाजपा विधायक रंजन कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। नगर विधायक ने इस संबंध में मिठनपुरा थाना में शनिवार को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विधायक का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक पोस्ट साझा किए गए और विरोध करने पर उन्हें एके-47 से मारने की धमकी दी गई।


विधायक रंजन कुमार ने कन्हौली निवासी मुकुंद कुमार और पताही के एक युवक को आरोपी बनाया है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि मुकुंद कुमार लगातार सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भ्रामक पोस्ट साझा कर रहा था।


विधायक के अनुसार, आरोपी ने उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की। इसी मामले में बातचीत करने के लिए विधायक अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचे थे।


भाजपा विधायक का आरोप है कि बातचीत के दौरान मुकुंद कुमार उग्र हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विधायक ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने खुद को अपराधी बताते हुए दावा किया कि वह पहले भी एके-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और उसी हथियार से सबको “भून देने” की धमकी दी।


विधायक ने पुलिस प्रशासन से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कराने और आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत की प्रतिलिपि मुजफ्फरपुर के एसएसपी और साइबर थाना को भी भेजी है। मिठनपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। मुकुंद कुमार ने विधायक और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता