ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पुरानी रंजिश में अर्घ्य दे लौट रहे युवक को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दि

पुरानी रंजिश में अर्घ्य दे लौट रहे युवक को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां युवक को अपराधियों ने सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, सफियावाद ओपी क्षेत्र के पूरवारी टोला फरार निवासी 22 वर्षीय मन्नू कुमार को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह गांव के ही गंगा घाट से अर्घ्य दे वापस लौट रहा था। अपराधियों ने मन्नू के सिर में गोली मार दी। उसके बाद स्थानीय लागों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि, गांव के ही शिव उर्फ चुहुआ के द्वार मन्नू के खेत अपना घोड़ी चारा दिया ग्राम जिसको लेकर मन्नू ने केस कर दिया और इस मामले में शिव जेल में बंद था। उसके बाद दोनो के बीच समझौता हुआ और शिव को बेल मिला और कुछ दिन पहले ही वह बेल पर जेल से बाहर आया था और अब उसी के खुन्नस में आज उसने छठ के मौका का फायदा उठा मन्नू अकेला पा गोली मार दी ।


उधर, इस मामले में डीएसपी सदर ने बताया की छठ घाट से लौट रहे युवक को गोली लगने की सूचना आई है। जिसने गोली मारी उसका भी नाम आ गया है। पुरानी रंजिश के वजह घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिय सघन छापेमारी कर रही है।